पुलिस भर्ती में कद लंबा दिखाने के लिए युवक ने किया कुछ ऐसा कि…. , नासिक में अब इसे पुलिस में भर्ती होने का जूनून कहें या बेरोजगारी की मार कि एक युवक पुलिस भर्ती रैली में लंबा दिखने के लिए कुछ ऐसा कर गया जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र पुलिस की भर्ती रैली में एक 22 वर्षीय युवक अपनी शारीरिक लंबाई अधिक दिखाने के लिए विग पहनकर आ गया, लेकिन उसकी यह करतूत पकड़ी गई। उसे अयोग्य घोषित कर दिया गया।

धिवरे ने बताया कि राहुल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महाराष्ट्र में 22 मार्च से 5756 पदों की भर्ती के लिए रैली आयोजित की जा रही है। इन पदों के लिए करीब 8.73 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

नासिक पुलिस उपायुक्त श्रीकांत धिवरे ने बताया कि त्र्यंबकेश्वर का रहने वाला राहुल पाटिल पुलिस में भर्ती के लिए जरूरी शारीरिक लंबाई पाने के लिए विग पहनकर आया था। शुरूआत में वह योग्य घोषित कर दिया गया क्योंकि उसकी शारीरिक लंबाई 165 सेंटीमीटर से अधिक पाई गई। लेकिन एक पुलिस कांस्टेबल को राहुल पर संदेह हुआ। उससे पूछताछ की गई और अंततः उसने मान लिया कि वह विग पहनकर आया है।

No more articles