8 किलो के हाथ के साथ, जीने को मजबूर है ये लड़का! जी हां इस लड़के का एक हाथ 8 किलो का है। एक खतरनाक  बीमारी  के साथ यह बच्चा जीवन जीने को मजबूर है।

दिल्ली से सटे एक गांव में रहने वाले कलीम को यह भयानक बीमारी है, जिसके चलते उसके हाथ का आकार असाधारण रूप से बढ़ गया है। उसके एक हाथ का वजन लगभग आठ किलो है ये 13 इंच के हैं, जो साधारण बच्चे के हाथ की तुलना में कई गुना बड़े हैं।

बता दें कि 8 साल के कलीम की मां हालीमा का कहना है कि जब वह पैदा हुआ था, तब उसके हाथ साधारण बच्चे के हाथ की तुलना में दोगुना बड़े थे। माता-पिता उसके इलाज के लिए दिन रात एक कर के पैसे जुटा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि असामान्य रूप से हाथ बड़े होने की इस बीमारी को हमरटोमा कहा जाता है। हालांकि कलीम के मामले में बिना जेनेटिक जांच किए कारण बताना मुश्किल है।

बीमारी के बावजूद उसका स्वास्थ्य ठीक रहता है, लेकिन लगातार बढ़ रहे हाथों से उसके हृदय पर असर पड़ सकता है। इस बीमारी के कारण कलीम स्कूल से भी निकाल दिया गया।

No more articles