सौतेली मां ही रच रही हैं अखिलेश के खिलाफ साजिश : सपा विधायक!

 

सौतेली मां ही रच रही हैं अखिलेश के खिलाफ साजिश : सपा विधायक!

source

सौतेली मां ही रच रही हैं अखिलेश के खिलाफ साजिश : सपा विधायक! उत्तर प्रदेश से आए दिन नए-नए मामले सामने आते ही रहते है, लेकिन इस बार मामला कुछ ओर ही है। इस बार मामला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जुड़ा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक समर्थक ने मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।

कुछ दिनों से समाजवादी पार्टी में चल रही कलह की रोजाना कुछ ना कुछ खबरें सुनने के मिल ही जाती है। इसी दौरान हाल ही में नया खुलासा सामने आया है कि सीएम अखिलेश के खिलाफ उन्ही की सौतेली मां साजिश रच रही है।

एसपी में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव खेमे में चल रहे घमासान के बीच यह नया मामला सामने आया है। सीएम अखिलेश के समर्थक विधायक उदयवीर सिंह ने यह आरोप लगाया है। उदयवीर सिंह का कहना है कि मुलायम सिंह यादव को अपने बेटे अखिलेश को इस साजिश से दूर रखना चाहिए।

1 2
No more articles