उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ज़ोर शोर से चुनावी रणनीति बनाने में जूते हुए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के लोगों को स्मार्ट फोंस बांटने की घोषणा कर रहे हैं। जिसके बाद से समाजवादी स्मार्ट फोन योजना में प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोग आवेदन कर रहे हैं। अभी तक एक हफ्ते में आवेदन करने वाले लोगों की संख्या लगभग 12 लाख हो गयी है।

आपको बता दें की समाजवादी पार्टी की इस योजना के लिए  पार्टी के पोर्टल www.samajwadisp.in पर इसी साल 10 अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है। इसके लिए शुरू किए गए पोर्टल  को 24 घंटे के भीतर 2.34 करोड़ हिट मिले। इतना ही नहीं एक सप्ताह के भीतर 11 लाख से अधिक लोग स्मार्ट फोन के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वेबपोर्टल उच्च सुरक्षा मापदंड के आधार तैयार किया गया है।

1 2
No more articles