बचपन से ही हम चंद्रमा को देखते आ रहे हैं। बचपन में चंद्रमा को देखकर उसके पास जाने को हर किसी का मन करता है, उसे देखने और छूने का मन करता है लेकिन विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि आज कोई भी काम असंभव नही लगता। विज्ञान के मध्यम से आज हम उन सभी ग्रहों को पास से देख सकते हैं जो अंतरिक्ष में है। यह तो हम आज के दौर की बात कर रहे हैं लेकिन आपको बता दें कि चंद्रमा की तस्वीर 50 साल पहले ली गई थी। जी हां हो गए ना हैरान लेकिन यह बात बिल्कुल सच है।
दरअसल आज से 50 साल पहले, 10 अगस्त, 1966 को नासा ने पहला Five Lunar Orbiters पृथ्वी से चंद्र की ओर भेजा था। ये बोईंग कार्पोरेशन द्वारा बनाया गया था। इसे अपोलो मिशन के लैंडिग साइड का आंकलन करने के साथ तस्वीरें लेने के लिए भेजा गया था। चंद्रमा की 3,062 तस्वीरें लेने के बाद पृथ्वी पर यह 23 अगस्त को वापस आया। इन सब बातो से यह साफ हो गया है कि आज से 50 साल पहले भी विज्ञान मजबूत था जितना की आज है।

No more articles