पुराने दौर से लेकर आज के इस दौर में इंसान के अंदर ऐतिहासिक बदलाव हुए हैंलेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि 1000 साल बाद इंसान केसा होगा?

डेलीमेल की खबर के मुताबिक एक हजार साल बाद के इंसान की शारीरिक संरचना आज के इंसान से बिलकुल अलग होगी। जी हां, असेप साइन्स (AsapScience) ने एक हजार साल बाद के इंसान की कल्पना, एक वीडियो बनाकर की है। वीडियो में बताया गया है कि एक हजार साल बाद का मनुष्य आज की दुनिया से एकदम अलग होगा, वो मशीन और मानव के संयोग से बना एक दुर्लभ मानव होगा।

लगातार होता जलवायु परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धि और आनुवांशिक परिवर्तन की वजह से इंसान के शरीर में बड़े बदलाव नजर आएंगे। इस वीडियो में बताया गया है कि लगातार होती ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से इंसान की त्वचा का रंग बदल जाएगा, ये और ज्यादा गहरा और काला हो जाएगा।

खबर के मुताबिक इंसान के जननांग छोटे हो जाएंगे, दिमाग बड़ा, पेट बड़ा, कानों में ऑटोमेटिक ब्लूटूथ लग जाएगा, आंखें लाल रंग की हों जाएंगी और दुनिया में कामकाज की भाषाओं में हिंदी भी शामिल होगी। वीडियो के मुताबिक इंसानी शरीर में सूक्ष्म रोबोट के प्रभाव से इंसान की खुद की मनोस्थिति नहीं रह जाएगी।

एक हजार साल बाद का मानव आज की तुलना में ज्यादा दिन जिएगा, मृत्युदर में कमी आएगी, ज्यादातर लोग बुढ़ापे में मरेंगे।इस वीडियो में दावा किया गया इस एक हजार साल बाद का इंसान और ज्यादा स्मार्ट, गुड लुकिंग और ताकतवर होगा। इंसान पहले से ज्यादा लंबा और पतला होगा। एक हजार साल बाद इंसान बिलकुल एक सुपरमैन की तरह होगा।

 

No more articles