1. धर्मस्थला, कर्नाटक

धर्मस्थला के मंजुनाथ मंदिर में हर दिन करीब 50 हज़ार लोग दर्शन के लिए आते हैं। भगवान शिव इस मंदिर में बाहुबली के रुप में विराजमान हैं। यहां हर दिन इतने ही लोगों के लिए प्रसाद तैयार होता है। 50 हज़ार लोगों के लिए खान-पान की व्यवस्था भी करता है।

2. शिरडी, महाराष्ट्र

इस मंदिर में तीन विशाल किचन हैं, साईं बाबा के भक्त हर दिन हज़ारों की तादाद में यहां दर्शन के लिए उमड़ते हैं। सुबह के नाश्ते के साथ यहां 40 हज़ार लोगों का खाना हर दिन बनता है। ये देश की सबसे बड़ी रसोई भी है।

3. ताज सैट्स, दिल्ली

ताज होटल और सिंगापुर एयरपोर्ट का साझा किचन कोलकाता, चेन्नई, अमृतसर, मुंबई और दिल्ली के एयरपोर्ट्स को खाना सप्लाई करता है।

  1. IRCTC, नोएडा

Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) के नोएडा किचन को भारत का सबसे बड़ा और आधुनिक किचन होने का दर्जा प्राप्त है. इस किचन में हर दिन खाने के लाखों पैकेट तैयार किए जाते हैं।

5. अक्षय पात्र, हुबली

अक्षय पात्र एक NGO है, जिसके किचन में Mid Day Meal के तहत हर दिन 1.5 करोड़ बच्चों के लिए खाना बनाया जाता है.

6. स्वर्ण मंदिर, अमृतसर

सिखों के सबसे पूज्यनीय स्थल स्वर्ण मंदिर में बनने वाला प्रसाद हर रोज़ करीब एक लाख लोग ग्रहण करते हैं. ‘गुरु का लंगर’ नाम से प्रसिद्ध इस प्रसाद को बनाने वाले किचन को दुनिया का सबसे बड़ा किचन कहा जाता है, जहां लोगों को खाना फ्री मिलता है.

7. जगन्नाथ मंदिर, पुरी

भगवान जगन्नाथ के इस मंदिर में हर दिन प्रसाद के रुप में 56 भोग लगाया जाता है। ये 56 अलग-अलग डिशेज़ होती हैं। जिन्हें प्रसाद के रुप में बांटा जाता है। जिसे बनाने के लिए इसकी विशाल रसोई उपयोग में आती है।

8. ISKON मंदिर, मथुरा

दुनियाभर में फ़ैले इस संस्था के मंदिर में हर दिन अनगिनत लोगों के लिए प्रसाद बनता है। जन्माष्टमी के दिन लोगों के लिए बनने वाले प्रसाद की मात्रा तीन गुनी तक हो जाती है। यही कारण है कि मंदिर के किचन को इस लिस्ट में जगह मिली है।

 

 

 

No more articles