गूगल न्यूज़ ने किया अहम बदलाव, आपने देखा क्या , गूगल ने अपने न्यूज पेज को बिल्कुल नया लुक दिया है। 14 साल बाद गूगल ने यह बदलाव किया है और इसके बाद न्यूज पेज पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आने लगा है। नए लुक में होमपेज के मध्य में तीन सेक्शन्स दे दिए गए हैं जिनमें मुख्य समाचार, स्थानीय और आपके लिए दिया गया है। इस सेक्शन की मदद से यूजर अपनी पसंद की खबरें देख सकेगा।

साइड बार में पहले की ही तरह लेकिन बेहतर तरीके से सेगमेंट्स दिए गए जिनमें आप अपने पसंद के सेगमेंट की खबरें देख सकते हैं। दूसरी तरफ कुछ टैग्स नजर आते हैं जिनमें उन्हें प्रमुखता दी गई है जिन्हें लोग ज्यादा पढ़ रहे हैं।

माना जा रहा है कि इसके बाद गूगल को ऐपल न्यूज के अलावा फेसबुक और ट्विटर से प्रतिस्पर्धा में मदद मिलेगी। इसके अलावा गूगल ने हर खबर को लिए एक अलग कार्ड बेस्ड डिजाइन दिया है। इसमें हर खबर को उसका एक स्पेस मिला है और उसमें उसी तरह की खबरें नजर आती हैं। यहां से ही उस न्यूज को शेयर करने का ऑप्शन भी दिया गया है।

 

No more articles