दरवाज़े पर बारात आ चुकी थी, दुल्हन ने शौच जाने का बहाना बनाया और कर दिया कांड , यदि घर में शौचालय होता तो बेटी शौच के बहाने घर से नहीं भाग जाती वह भी उस समय जब बेटी की बारात घर के चौखट पर खड़ी थी।कोंडागांव जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पलारी में रहने वाली हेमा देवांगन का विवाह धमतरी के एक युवक से गुरुवार को होना तय था। शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हो रही थी।

जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तब तक दुल्हन बनी युवती केशकाल तक पहुंच चुकी थी। उसे किसी तरह से कोण्डागांव लाया गया। कोतवाली पुलिस को उसने बताया कि उसके मर्जी के खिलाफ शादी हो रही थी। बालिग होने की वजह से पुलिस ने कोई जुर्म दर्ज नहीं किया।

विवाह के रस्म-रिवाज के अनुसार धमतरी से वर पक्ष के लोग बारात लेकर पलारी पहुंचे। इसी बीच दुल्हन परिजनों को शौच की बात कह कर बाहर निकल गई। दूल्हा घोड़े पर सवार होकर ढोल-बाजे के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। उधर परिजन शौच गई दुल्हन का इंतजार करते रह गए। काफी देर तक दुल्हन नहीं आने के बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। इसी बीच किसी ने लड़की की मां को बताया कि उसके किसी दोस्त का फोन आया था।

No more articles