आप ने अब तक तो एक लड़का या एक लड़की के प्यार के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन क्या आप ने कभी समलैंगिक लड़कियों के संबंधों के बारे में सुना होगा और उन का प्यार उतना की वो एक दूसरे से शादी करने तक की ठान ली हो। मेरठ में समलैंगिक संबंधों का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे शायद ही आप ने कभी सुना होगा, यहां घर से भागने की फिराक में जुटी दो समलैंगिक लड़कियों को उनके परिजनों ने दबोच लिया।

दरअसल, मलियाना और न्यू किशनपुरा इलाके की दो लड़कियां जैन नगर के एक स्कूल में पढ़ती हैं। बताया जा रहा है कि दोनों समलैंगिक हैं और एक-दूसरे से प्रेम करती हैं। शुक्रवार सुबह वह दोनों घर से भागने की फिराक में थीं। घर से कुछ ही दूरी पर परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों लड़कियों के परिजन उन्हें लेकर टीपीनगर थाने पहुंच गए। थानाधिकारी के सामने दोनों लड़कियां आपस में शादी करने पर अड़ गईं। दोनों ने यहां तक कह दिया कि वह एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती। यदि उन्हें अलग करने की साजिश की गई तो वह जहर खाकर जान दे देंगी।
एसएचओ ने दोनों को जैसे-तैसे उनके परिजनों के हवाले कर दिया। हालांकि जाते-जाते वह कह रही थीं कि घर पर हमें कितने दिन रोक पाओगे? परिजनों के मुताबिक, दोनों लड़कियां पहले भी कई बार घर से भागने की कोशिश कर चुकी हैं।

No more articles