लगभग 200 साल पुराने एक कन्डोम को 46000 रुपए में स्पेन में नीलाम किया गया। इस कंडोम को भेड़ की आंतों से बनाया गया था। ऑनलाइन नीलाम किया गया यह कन्डोम बेहद दुर्लभ है। ऐसे दुर्लभ कंडोम अब कुछ चुनिंदा म्‍यूजियम में ही देखने को मिलते हैं। इंग्लैंड के ‘मिरर’ व अन्य समाचार पत्रों और वेबसाइट्‍स में प्रकाशित खबर के मुताबिक नीलाम किया गया यह कंडोम स्पेन के एक नगर में बक्से में मिला था।

इसे एम्‍सटर्डम के एक शख्स ने खरीदा। फ्रांस में मिला एक 19 सेंटीमीटर लंबाई का कंडोम दुनिया का अब तक का सबसे महंगा कंडोम है। कहते हैं कि 200 साल पहले बहुत महंगा होने और बनाने में काफी समय लगने के कारण कंडोम को सिर्फ अमीर लोग ही इस्तेमाल कर सकते थे। 19वीं शताब्दी में रबर के सस्‍ते कंडोम बनाए जाने के बाद से भेड़ की आंत से बनने वाले ये कंडोम चलन के बाहर हो गए।

No more articles