मिल गया विक्की डोनर का बाप। ये कोई मज़ाक नहीं है बल्कि सच है, 87 का एक बुजुर्ग व्यक्ति ऐसा भी है जिसके 1300 बच्चे हैं।

अग्रंजी वेबसाइट  के मुताबिक 87 साल का यह व्यक्ति रिटार्यड पोस्टमैन है और उसकी 1300 संताने हैं। उसने बताया कि उसने कुछ भी ऐसा नहीं किया जो उसे शर्मिंदा करे। उसने बताया कि उस समय गर्भनिरोधक और कंडोम का इस्तेमाल ज्यादा नहीं होता था। 60 के दशक में सिंगर जॉनी कैश का जलवा सिर चढ़ कर बोलता था। उसने उसी के अंदाज को कॉपी कर महिलाओं को आकर्षित किया और उनके साथ सेक्स किया।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक परिवार ने एक जासूस के जरिए अपने बॉयोलॉजिकल पिता ढूंढने की कोशिश की। 2001 में शुरू हुआ यह सफर 15 साल तक चला। हजारों DNA सैंपल की टेस्टिंग की गई और तमाम लोगों की गवाही हुई। जासूस ने बताया कि उसके बॉयोलॉजिकल पिता के कई महिलाओं के साथ सेक्सुअल संबंध थे और वो उन्हें प्रग्नेंट करके चला जाता था। उसके बॉयोलॉजिकल पिता हमेशा महिलाओं के साथ सेक्स करने के फ़िराक में लगा रहता था।

पोस्टमैन ने बताया कि महिलाओं को सच में लगता कि वो जॉनी कैश है। इस मामले में जांच कर रहे प्राइवेट जासूस सिड रॉय के अनुसार अभी पोस्टमैन की 1300 संतानों का खुलासा हुआ है, मगर संख्या और भी ज्यादा हो सकती है। मशहूर लेखक एंथनी कैंडॉल, जासूस सिड रॉय की मदद से इस राज़ पर एक किताब भी लिखने वाले हैं। लेकिन कुछ भी हो पोस्टमैन कहता है कि उसने जीवन का भरपूर आनंद लिया है।

No more articles