अफ्रीकी देशों को भारत से चाहिए 13 लाख महिला कॉन्डोम, केरल की एक कंडोम निर्माता कंपनी एचएलएल लाइफकेयर को महिला कंडोम का 13 लाख के आर्डर अफ्रीका में गांबिया और फासो तथा कैरेबियाई द्वीप में डोमिनिकन रिपब्लिक के लिये मिले हैं।

इसे भी पढ़िए- कॉन्डोम का इस्तेमाल हो सकता है जानलेवा! सावधान

कंपनी ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि इसका उद्देश्य तीन देशों में एचआईवी : एड्स और यौन संबंधी अन्य बीमारियों को रोकने का जो वैश्विक मुहिम है, उसे रोकने में मदद करना है।

इसे भी पढ़िए- पुरुष कॉन्डोम से क्यों बचते हैं! चौंकाने वाला तथ्य

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एचएलएल को आईडीए फाउंडेशन के ग्लोबल फंड प्रोजेक्ट्स के लिये महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले कंडोम का निर्यात आर्डर मिला है। एम्स्टर्डम मुख्यालय वाला आईडीए फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संस्थान है जो जरूरी और गुणवत्तापूर्ण दवाएं विकासशील देशों को आपूर्ति करता है।

No more articles