बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर हमेशा अपने ट्वीट के चलते चर्चा में रहते है। अपने ट्वीट के चलते एक बार फिर ऋषि कपूर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने आईपीएल और भारतीय खिलाड़ियों से जुड़ा ट्वीट किया है।

ऋषि कपूर ने ट्वीट के जरिये कहा है कि ‘पता नहीं क्यों कुछ क्रिकेटर विराट कोहली की तरह दाढ़ी बढ़ा रहे हैं, विराट कोहली को उनके टैलेंट ने इतना बड़ा बनाया है। ना कि उनके चेहरे के लुक ने। ऐसे क्रिकेटरों को थोड़ा जिलेट सोचना चाहिए।’

आपको बता दें कि विराट कोहली अक्सर अपने लुक्स में बदलाव करते रहते हैं। आज कल उन्होंने अपनी दाढ़ी बढ़ा रखी है। उनके साथ ही कई अन्य भारतीय खिलाड़ी भी इन दिनों बढ़ी हुई दाढ़ी के लुक के साथ दिखाई दे रहे हैं। शायद यही वजह है कि ऋषि कपूर ने ये तंज कसा है।

No more articles