महिला का अपहरण करके दोनों भाइयों ने किया उसके साथ तबतक गैंगरेप, जब तक वो बेहोश नहीं हुई , जसपुरा में खेत गई महिला को साढ़े पांच माह पहले गांव के दो सगे भाइयों ने अगवा कर लिया। दोनों आरोपियों ने महिला के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के चुंगल से छूटने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनो आरोपियों को दबिश देकर गांव से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष केशव प्रसाद का कहना है कि दबोचे गए दोनो आरोपियों के विरुद्ध जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला 24 अक्टूबर 2016 की शाम खेतों की ओर शौच को गई थी। वहां पहले से घात लगाकर बठे दो सगे भाई फूलचंद्र व दयाशंकर उसे पकड़कर जंगल की ओर ले गए। वहां दोनो ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पीड़िता को वह कई माह तक बंधक बनाकर अपनी हवस का शिकार बनाते रहे। तकरीबन साढ़े पांच माह बाद जब पीड़िता आरोपियों के चुंगल से किसी तरह छूटकर गांव पहुंची तो थाने में उसने मुकदमा दर्ज कराया।

No more articles