एक्टर विनोद खन्ना का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में 70 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया है। विनोद खन्ना की मौत से उनके दोस्त और सह-कलाकार ऋषि कपूर बेहद दुखी है। दुखी के साथ साथ वह बहुत गुस्सा भी है। वह गुस्सा है यंग जनरेशन के स्टार्स से। दरअसल ऋषि कपूर के गुस्से की वजह है विनोद खन्ना के अंतिम दर्शन पर यंग जनरेशन के स्टार्स का ना पहुंचना। विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि देने ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के अलावा गुलजार, सुभाष घई सहित बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची लेकिन आज की पीढ़ी का कोई स्टार अंत्येष्टि में नहीं पहुंचा।

इस वजह से ऋषि कपूर ने यंग जनरेशन के इन स्टार्स को ट्विटर पर जमकर लताड़ लगाई है कि नए स्टार्स को शर्म आनी चाहिए कि कोई भी विनोद खन्ना को अपनी श्रद्धांजलि देने नहीं आया। उन्होंने ट्विट कर लिखा, विनोद खन्ना के साथ काम करने के बावजूद आज की पीढ़ी का कोई भी कलाकार उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हुआ। ये बहुत शर्मनाक है।

उन्होंने एक औऱ ट्विट कर लिखा, वह अब इस बात के लिए तैयार हो गए हैं कि उनकी मौत के बाद भी कोई उनको कन्धा देने नहीं आएगा।

वह यहीं नहीं रुके उन्होंने फिल्मी दुनिया के दोगलेपन पर भी शर्म जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा की पार्टी में तो सब नज़र आए थे, लेकिन विनोद खन्ना की अंतिम यात्रा में कोई नहीं आया।

No more articles