बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के बीच की रिलेशनशिप के बारे में किसी से छुपा नहीं है। दोनों एक दुसरे को कितना पसंद करते हैं ये सभी को पता है। अब तो दोनों अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात भी करने लगे हैं।

आज अनुष्का का जन्मदिन है। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अनुष्का के बर्थडे पर विराट उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। बता दें कि विराट इन दिनों अपने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा के साथ की प्रोफाइल पिक्चर लगाए हुए हैं। इस ब्लैक एंड वाइट फोटो में दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। बता दें कि आज अनुष्का 29 साल की हो गई हैं।

बता दें कि विराट और अनुष्का पिछले तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीच में दोनों के बीच ब्रेकअप की खबर जरूर आई, लेकिन आज दोनों एक खूबसूरत कपल के रूप में पहचाने जाते हैं।

No more articles