डीएनए टेस्ट कराया तो पति-पत्नी निकले आपस में जुड़वा भाई-बहन , अमेरिका में एक विवाहित जोड़ा उस समय अवाक रह गया जब उन्हें डीएनए टेस्ट में पता चला कि वे जुड़वां भाई-बहन हैं। दरअसल यह जोड़ा आइवीएफ तकनीक के जरिये गर्भधारण के लिए डॉक्टर से मिला था। अखबार मिसिसिपी हेराल्ड को डॉक्टर ने बताया कि यह एक रूटीन डीएनए टेस्ट था।

तथ्य जुटाने पर पता चला कि जब वह नवजात ही थे तभी उनके माता-पिता की कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। उन्हें सरकारी देखरेख में रखा गया और बाद में अलग-अलग परिवारों ने उन्हें गोद ले लिया। डॉक्टर के मुताबिक दोनों कॉलेज में मिले और रिलेशनशिप में आ गए।

आम तौर पर हम यह जांच नहीं करते हैं कि दोनों सैंपलों में कोई संबंध है या नहीं लेकिन इस केस में शामिल लैब असिस्टेंट दोनों सैंपलों में समानता देखकर हैरान रह गया था। सैंपलों की और बारीकी से जांच करने पर पता चला कि दोनों के बीच बहुत सी समानताएं हैं।

दोनों की फाइलें जांचने पर पाया गया कि दोनों के जन्म का साल 1984 है और तारीख भी एक है। जब अगली मुलाकात में उन्हें इस बारे में बताया गया तो पहले तो उन्होंने इस पर यकीन नहीं किया।

No more articles