वो बिजली की तरह घर में घुसा, महिला को दबोचा और रेप करके भाग गया, महिला चीखती रही , महोबा में घर में घुसकर युवक ने महिला के साथ अश्लीलता व छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म कर डाला। उसके चीखने की आवाज सुनकर एकत्र हुए लोगों के ललकारने पर आरोपी धमकी देता हुआ मौके से रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जय¨हद श्रीवास निवासी मिल्कीपुरा के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए संभावित स्थानों में दबिशें दे रही है। घटना को लेकर लोगों में खासा हड़कंप मचा रहा।

घटना मुख्यालय के ही एक कांशीराम कालोनी की है। यहां की निवासी महिला अपने घर में अकेली थी। तभी दूसरे मुहाल का एक युवक मौका पाकर महिला के घर में घुस गया। इसके बाद उसने अश्लीलता व छेड़छाड़ कर हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो उसकी आवाज सुनकर आसपास रह रहे लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को ललकारा। इसके बाद खुद को फंसता देखकर आरोपी धमकी देता हुआ भाग निकला। पीड़िता ने इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी।

 

No more articles