मेरे साथ सेक्स करोगी तो तुम्हारा जल्दी जल्दी प्रमोशन कर दूंगा, लड़की के साथ सीरियल रेप , कोलकाता के न्यूटाउन थानांतर्गत सॉल्टलेक में पदोन्नति और शादी का झांसा देकर सहकर्मी से वर्षों शारीरिक संबंध बनाने और निजी पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर फ्लैट, गाड़ी और पैसा मांगने के आरोप में दो आइटी कर्मियों को गिरफ्तार किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। उनके नाम अजीत सिंह और अमरजीत सिंह है। दोनों मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। वर्तमान में दोनों न्यूटाउन इलाके में रहते हैं। वे रिश्ते में भाई हैं। अजीत एक आइटी कंपनी के मानव संपद विभाग में मैनेजर है, जबकि अमरजीत एक कर्मचारी है। शुक्रवार को उन्हें विधाननगर अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पीड़िता ने उसके भाई अमरजीत को घटना की जानकारी दी और मदद मांगी। पर पीड़िता की मदद करने के बजाय अमरजीत भी कथित शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगा। वह अक्सर छेड़खानी और अश्लील हरकतें भी करने लगा। दोनों भाइयों की हरकतों से परेशान होकर पीडि़ता ने गत गुरुवार को न्यूटाउन थाने में दुष्कर्म, ब्लैकमेल, अश्लील हरकत और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। जांच में उतरी पुलिस ने रात में ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

सॉल्टलेक आइटी संस्था में मानव संपद विभाग में मैनेजर पद पर कार्यरत अजीत सिंह की मुलाकात पीड़िता से ढाई वर्ष पहले हुई थी। एक ही कंपनी में काम करने और बॉस होने के चलते पीड़िता और अजीत में अच्छी दोस्ती हो गई। इसी का लाभ उठा कर अजीत पीड़िता को पदोन्नति कराने और अन्य तरह के प्रलोभन देने लगा। इस कारण वह अजीत के और करीब आ गई। इसके बाद उसने विवाह करने का प्रस्ताव दिया, जिसे पीड़िता ने कबूल कर लिया। कथित तौर पर इसके बाद से वह लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा।

दो वर्ष बीत जाने के बावजूद अजीत शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह जब भी शादी की बात कहती, कोई न कोई बहाना बना कर वह टाल देता। इस बीच उसने अपने मोबाइल पर निजी पलों का वीडियो फुटेज भी बना लिया। इसके अलावा तरह-तरह की परेशानी का हवाला देकर वह कई बार पैसे भी लेता रहा। उसकी हरकतों से पीड़िता को संदेह हुआ, जो उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। तब अजीत उसे टालने लगा। इसके बाद पीड़िता ने उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करने से मना कर दिया। यह बात अजीत को नागवार गुजरी। उसने निजी पलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर पैसे, फ्लैट और गाड़ी की मांग करने लगा।

No more articles