महिलाओं की प्राइवेसी ही उसकी सबसे बड़ी इज्जत होती है और अगर किसी ने उसकी प्राइवेसी का गलत इस्तेमाल किया तो समझिए उस महिला की इज्जत ताड़-ताड़ हो गई। ऐसा ही एक मामला उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सामने आया है। जहां पुलिस ने एक ऐसे युवक को दबोचा है जो कम से कम 40 से ज्‍यादा हाई प्रोफाइल महिलाओं को अपना शिकार बना चुका था

मोहल्‍ला आर्दशनगर निवासी पंकज चौधरी महिलाओं को झांसे में लेकर अपने मकान पर ले जाता था। वहां वो उनकी ब्‍लू फिल्‍म बना लेता था। उसने अपने कमरे में लैपटॉप के बैग में छेद कर रखा है। बैग के छेद में मोबाइल फिक्स करके कैमरे का मुंह बेड की ओर कर देता था। जो महिलाएं बेड तक उसके साथ गईं, उसकी वह अश्लील क्लिपिंग बना लेता था। ऐसे महिलाएं बदनामी के डर से उसे अच्छी रकम दे देती थीं।

पुलिस ने बताया कि पंकज महिलाओं को ब्‍लैकमेल कर उनसे मोटी रकम वसूलता था। अगर किसी महिला ने पैसे देने से मना किया तो पंकज उस क्लिप को वायरल कर देने की धमकी देता था। पूछताछ में पंकज ने पुलिस को बताया कि वह 40 से ज्यादा महिलाओं को ब्लैकमेल कर चुका है। वह वर्ष 2008 से इस काम को कर रहा है।

पुलिस ने उस युवक के पास से 5 मोबाइल फोन, डायरी और लैपटॉप बरामद किया है। लैपटॉप में कई महिलाओं की अश्‍लील क्लिपिंग मिली हैं।

No more articles