बाप रे बाप, महिला ने अंडरगारमेंट में छिपाया 64 लाख का सोना! दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जिसके पास 2 किलोग्राम से ज्यादा सोना मिला है। बताया जा रहा है कि महिला ने सोने को अपने अंतर्वस्त्र में रखा था। इस सोने की कीमत 64,38,960 रुपये की बताई जा रही है।

इसे भी पढ़िए- यहां पुरुष पहनते हैं महिलाओं के अंडरगारमेंट्स

एआईयू द्वारा जारी बयान के अनुसार 21-22 अगस्त को देर रात एयरपोर्ट अधिकारियों को एक महिला पर शक हुआ। शक होने पर फरहात उन्नीसा नाम की महिला यात्री को रोका गया और तलाशी ली गई तो महिला के अंतर्वस्त्र से 2 किलोग्राम से ज्यादा सोना बरामद किया। महिला हैदराबाद की रहने वाली है और वह दुबई से आने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट से उतरी थी।

इसे भी पढ़िए- भूत चुराता है महिलाओं के अंडरगारमेंट! हैरान करने वाला मामला

एआईयू ने बताया कि उन्नीसा की जब जांच की गई तो उसके पास से 2 किलो 160 ग्राम सोना बरामद किया और यह सोना महिला ने अपने अंतर्वस्त्र में छुपा कर रखा था। सोने को तुरंत जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

No more articles