आपके सबसे पसंदीदा फल केला पर खतरा मंडरा रहा है। अगर आप केले के शौकीन हैं तो ये खबर आपको निराश कर सकती है। आप सब जानते है और कई एक्सपर्ट्स द्वारा सुनते भी होंगे कि केला खाने के कई फायदे होते हैं। केले में कई तरह के पोषक तत्व जैसे पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम आदि पाए जाते हैं। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च की है जिसमें पता चला है कि अगले आने वाले दस सालों के बाद केले के विलुप्त होने कि संभावनाए है। यानि अगले दस साल बाद केला खाने को नही मिलेगा।

इसे भी पढ़िए- कच्चे केले से पाएं ज़ीरो फ़िगर! जानिए कैसे

वैज्ञानिकों के ताजा शोध के अनुसार ऐसा केले के पेड़ों में फंगस से होने वाली ‘सिगातोका कांप्लेक्स’ बीमारी के कारण होगा। इस बीमारी के चलते दुनिया भर में केले की आपूर्ति पर खतरा मंडराने लगा है। सिगातोका कांप्लेक्स’ बीमारी से ग्रसित केले के पौधों में तीन तरह की समस्याएं दिखाई देती हैं। इससे केले के पत्ते पीले और काले हो जाते हैं और इसके अलावा पत्तियों पर धब्बे भी पड़ने लगते हैं। जिसके कारण पौधे की प्रतिरक्षा प्रणाली गड़बड़ा जाती है और पौधे सूखने लगते हैं। केले के पौधे में ब्लैक सिगातोका सबसे ज्यादा खतरनाक है। इसके चलते ऐसे एंजाइम का उत्पादन होता है, जो पौधे की कोशिका भित्ति को नष्ट कर देता है।

No more articles