सुबह 10.30 बजे पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार मौके पर पहुंचे। चार युवकों और दो महिलाओं को काफी चोटें आई हैं।  उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया। पीड़ित परिवारों में से एक उत्तर प्रदेश के आगरा व दूसरा हाथरस का रहने वाला है। पीड़ितों के अनुसार, बदमाश भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे।

उनकी बोलचाल लोकल नहीं थी। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई एक पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी इज्जत बचाने के लिए एक बदमाश के हाथ में दांत से काटने का प्रयास किया तो डकैत ने उसे बुरी तरह से मारा। टूटी चूड़ियां उठाकर मुंह में डाल दी।

1 2 3
No more articles