दिवाली की रात युवती से रेप

दिवाली की रात युवती से रेप , मामला सोनीपत के नई अनाज मंडी का है। एक युवती ने विकास नगर के युवक पर शहर की अनाज मंडी में दीवाली की रात करीब नौ बजे बलात्कार करने का आरोप लगाया है। युवती ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में विकास नगर के युवक को नामजद किया है। आईओ मामले में पर जब सोनीपत के पुलिस अधीक्षक आईजी हरदीप दून से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह जरूरी मीटिंग में हैं। करीब 22 वर्षीय युवती शहर के गुड़मंडी क्षेत्र की रहने वाली है।

युवती ने पुलिस को बताया कि दीपावली के दिन विकास नगर निवासी कुलदीप उसे नई अनाज मंडी में ले गया। आरोपी ने मंडी में उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गया। मामला रात को परिजनों के संज्ञान में आया तो मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत कराया।

1 2
No more articles