बलात्कारी के आरोपी को सज़ा न मिलने पर पीड़ित लड़की ने खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली। मामला धनबाद के तोपचांची का है। आग लाग्ने के बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन घटना के करीब एक सप्ताह तक जिंदगी से संघर्ष करने के बाद पीएमसीएच में अंतिम सांस ली। सोमवार रात करीब 11 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत के पहले एक अखबार से बातचीत के दौरान लड़की ने कहा कि थी कि उसके साथ जुल्म करने वाले, उसकी जिंदगी को नर्क बनाने वाले को मौत नहीं मिली। इसलिए उसने खुद मौत का रास्ता चुन लिया। इस दर्दनाक पीड़ा के साथ जीना मुश्किल हो गया था। हर वक्त वह दर्दनाक वाक्या उसकी आंखों के सामने तैरता रहता था।पढ़ते समय, खाते समय और सोते समय तक उसकी आंखों में दुष्कर्मी मंडराता रहता था। मेरा जीना मुश्किल हो गया था। गौरतलब है कि घटना के बाद से ही पीएमसीएच में जिंदगी और मौत से झूल रही पीड़िता एक ही रट लगा रही थी कि दुष्कर्मी को अब तक सजा क्यों नहीं मिली?

1 2
No more articles