फौजी जेठ ने लूटी इज्ज़त, सास ने भी दिया साथ

girl-raped-in-mumbai_1472380328

जिसे बहन-बेटी की इज्ज़त बचानी चाहिए थी वहीं इज्ज़त का लूटेरा बन गया। भारतीय सेना के एक फौजी ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए छोटे भाई की पत्नी की आबरू लूट ली।

इस घिनौने काम में महिला की सास ने भी साथ दिया। घटना, पंजाब के तरनतारन की है। महिला ने बताया कि पति की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह दो बच्चों की मां है। ससुराल परिवार के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। इस कारण वह अलग रहती है। 29 सितंबर की शाम वह ससुराल घर गई थी।

महिला के अनुसार, सेना में नौकरी करने वाला जेठ छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। वह वहां पहुंची तो जेठ जबरन उसे कमरे के अंदर ले गया। इसके बाद सास ने बाहर से कमरे के दरवाजे की कुंडी लगा दी। महिला ने बताया कि इसके बाद जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया और निर्वस्त्र ही कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने सास से काफी मिन्नतें की तो उन्होंने उसे कपड़े लौटाए। इस दौरान वह काफी देर तक शर्मसार होती रही। इसक बाद वह कपड़े पहनकर पुलिस थाने में शिकायत देने पहुंची।

1 2
No more articles