शनिवार की रात 12 बजे खाकी वर्दी में आठ बदमाशों ने पोल्ट्री फार्म में घुसकर रिवाल्वर के बल पर केयर टेकर को बंधक बना लिया। केयर टेकर से आवाज लगवा कंपनी के मैनेजर को जगाया और उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद एक मकान में घुस गए। बदमाशों ने रात एक बजे तक लूटपाट की। लूटपाट के बाद दो महिलाओं से उनके पति एवं परिजनों के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया।

रात डेढ़ बजे एक बदमाशों ने पोल्ट्री फार्म से मुर्गा लाकर मीट बनवाया और शराब भी पी। रात साढ़े तीन बजे के बाद खाना खाकर और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।रविवार की सुबह छह बजे एक व्यक्ति पोल्ट्री फार्म पर मुर्गा लेने आया। उसने देखा कि सभी लोग कमरे में बंद हैं। उसने किसी तरह से कमरा खोला। फिर पीड़ितों ने आपबीती बताई और पुलिस को सूचना दी।

1 2 3
No more articles