फोन पर पति ने कह दी ऐसी बात, जिसे नहीं बर्दाश्त कर पाई विवाहिता और… , सहारनपुर में शुक्रवार सुबह पति से फोन पर बात करने के बाद विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। विवाहिता ने अखबार के पन्ने पर लिखे सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए पति, सास-ससुर व नंद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

उत्पीड़न से परेशान होकर 21 जनवरी को मीनाक्षी सहारनपुर आ गई थी। इस दौरान भी दोनो के बीच सुलह की कोशिश चलती रही, मगर बात नहीं बनी। होली पर मीनाक्षी जाना चाहती थी। कीरत ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे मीनाक्षी की सूर्यप्रकाश के साथ फोन पर बात हुई। फोन पर ही सास रेशम कौर ने भी बात की, मगर इनके बीच क्या बात हुई कुछ पता नहीं। फोन कटने के बाद मीनाक्षी बिल्कुल शांत हो गई और कमरे में चले गई। कुछ देर बाद देखा तो मीनाक्षी का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली सदर बाजार के न्यू क्लेमन टाउन निवासी कीरत ¨सह की बेटी मीनाक्षी (25) ने शुक्रवार सुबह कमरे में फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। कीरत सिंह ने बताया कि छह जून 2015 को उसने अपनी बेटी की शादी रुड़की के प्रीतविहार निवासी सूर्यप्रकाश से की थी। आरोप है कि शादी के 15 दिन बाद से ही दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान मीनाक्षी ने बेटे को भी जन्म दिया जो अब नौ महीने का है।

No more articles