पति थे विदेश में, दोनों बहुएं करती थीं अपने आशिकों के साथ मौज, तभी देखा सास ने और… , घटना पंजाब के जालंधर की है। पति विदेश चले गए तो बहुओं को किसी और से प्यार हो गया और उनके बीच संबंध भी बन गए। सास को इस बात का पता चल गया तो उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया। प्रेमियों ने भी ऐसा करने में उनकी मदद की। घटना को लूटपाट की वारदात में बदलने की चालाकी में दोनों पकड़ी गईं। पुलिस ने दोनों आरोपी बहुओं और उनके प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी नवनीत सिंह बताया कि बड़ी बहू राजिंदर कौर के 4 सालों से लवली तथा छोटी बहू राजदीप कौर के सोनू के साथ नाजायज संबंध थे। दोनों अक्सर अपनी सास को नींद की गोलियां देकर अपने प्रेमियों को घर बुला लेती थी। इस बात की भनक सास को लगी तो उसने उन्हें रोकना टोकना शुरू कर दिया। इसके चलते दोनों बहुएं सास को रोड़ा समझने लगी।

चार फरवरी को स्वराज कौर के भाई प्रीतपाल सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन का संदिग्ध हालात में कत्ल हो गया है। शक बहुओं राजिंदर कौर व राजदीप कौर पर जताया। घटनास्थल पर जब एसपी डी बहादर सिंह व डीएसपी भुलत्थ नवनीत सिंह पहुंचे तो क्राइम सीन लूट की घटना की ओर इशारा कर रहा था। प्रीतपाल के बयान पर राजिंदर व राजदीप कौर की गतिविधियों पर भी उन्हें शक हुआ।

1 2
No more articles