80 हज़ार रुपये के लिए 24 साल की नौकरानी के साथ गंदा काम, बाप रे बाप , इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहने वाली प्रॉपर्टी ब्रोकर महिला अपनी नौकरानी को 80 हजार रुपए में राजस्थान में बेच आई। एक महीने बाद जब महिला को मौका मिला तो उसने मोबाइल से पिता को फोन लगाया और आपबीती सुनाई। फिर पुलिस राजस्थान पहुंची और उसे छुड़ाकर लाई।

चंदन नगर पुलिस ने राज नगर की 24 वर्षीय महिला की शिकायत पर गुरुवार को न्याय नगर में रहने वाली सपना उर्फ ललिता, उसके साथी राहुल, राजू, राजू पंडित, देवी सिंह और प्रेम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला, सपना के घर घरेलू काम करने जाती थी। सपना का प्रॉपर्टी और अन्य विवादित मामलों से नाता रहा है। पिछले महीने महिला काम करने सपने के घर गई थी। तभी सपना ने उसे बरगलाया और राजस्थान के झालावाड़ ले गई। वहां उसका सौदा गुना के देवी सिंह ने 80 हजार रुपए में करवाया था।

1 2
No more articles