गैंगरेप पीड़िता को ही दोषी बता, ग्रामीणो ने काटे बाल!

गैंगरेप पीड़िता को ही दोषी बता, ग्रामीणो ने काटे बाल! हर कोई अपने घर को सबसे सुरक्षित स्थान मानता है, लेकिन आजकल अपराध की जड़े सुरक्षित स्थानों तक भी फैलने लगी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि हाल ही में एक लड़की के साथ दो युवकों ने घर में घुसकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। युवकों ने इस घिनौनी घटना को उस समय अंजाम दिया जब किशोरी अपने घर में अकेली सो रही थी। इतना ही नही घटना के बाद लोगों ने उल्टा किशोरी को दोषी करार देते हुए उसके बाल काट दिए।

ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर का है जहां एक किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान जब किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए और दोनों में से एक युवक को धर दबोचा। वही दुसरा युवक फरार हो गया।

बाद में पहला युवक जिसे लोगों ने पकड़ा था वह भी ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गया। युवकों के भाग जाने के बाद गांव के कुछ लोगों ने पीड़िता पर ही आरोप लगा कर उसके सिर के बाल काट दिए। गांव में हुई इस घटना से पूरा इलाका सन्न है। स्थानीय लोग दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

1 2
No more articles