ग्रुप सेक्स के नाम पर खुद को रोक नहीं पाती ब्रिटिश लड़कियां, रिसर्च में खुलासा , ब्रिटेन के लोगों को ग्रुप सेक्स का चस्का है। करीब एक चौथाई लोग तो तभी सेक्स करते हैं, जब कम से कम तीन लोग हों। यह खुलासा हाल ही में हुए एक सेक्स सर्वे में हुआ है। ब्रिटिश समाचार पत्र द सन ने पिछले दिनों एक सेक्स सर्वेक्षण के निष्कर्षों को सार्वजनिक किया। पत्र ने इसे अपना सबसे बड़ा सर्वे बताया है। इस सर्वे में करीब 20000 पाठकों ने हिस्सा लिया।

कहने का अर्थ है कि आप अकेले हों, विवाहित हों या फिर अधिक लोगों की मौजूदगी के कारण आपका ध्यान भंग होता हो, यह स्पष्ट है कि सेक्स अपने आप में मायने रखता है। छब्बीस फीसद पुरुषों और 23 फीसद महिलाओं ने स्वीकार किया है कि एक समय में दो से अधिक लोगों के साथ सेक्स किया है। 72 फीसद लोगों ने माना कि उन्होंने घर से बाहर सेक्स किया है। कुछ लोगों ने माना कि सार्वजनिक यातायात के वाहनों में सेक्स करके उन्होंने जेल में रात काटने का भी जोखिम उठाया।

इस सर्वे के दौरान जो तथ्य सामने आए उनमें 69 फीसद लोग मात्र एक रात के लिए सेक्स संबंध बनाते हैं। हर दस में चार लोग ऐसे होते हैं जो कि सप्ताह में कम से कम तीन बार पोर्न सामग्री देखते हैं। 72 फीसद लोगों के सेक्स के दौरान तीन से भी अधिक लोग थे, जबकि कम से कम एक चौथाई लोग ऐसे होते हैं जो तभी सेक्स करते हैं जब कम से कम तीन लोग हों।

करीब एक चौथाई महिला और पुरुषों ने माना कि वे काम के स्थान पर भी सेक्स करने से नहीं बच सके। दस में से करीब सात ने माना कि उन्होंने सेक्स एंड रन के तहत केवल एक रात के लिए सेक्स किया। इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि ऐसे लोगों ने असुरक्षित सेक्स कर सेक्सजनित बीमारियों का खतरा भी मोल लिया।

यह आश्चर्य की बात है कि महिलाएं ज्यादा सेक्स के लिए सक्रिय हो गईं। एक तिहाई से ज्यादा महिलाओं ने सेक्स संबंध बनाने की कानूनी उम्र 16 वर्ष से पहले ही अपना कौमार्य खो दिया, जबकि ऐसे पुरुषों की संख्या 20 फीसद थी।

No more articles