सपना के साथ राहुल, राजू और राजू पंडित भी गए थे। उन्होंने महिला को झालावाड़ में रहने वाले प्रेम सिंह को शादी कराने के नाम पर बेच दिया। इधर, सिलाई करने वाले महिला के पति ने खोजबीन के बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। तब से महिला एक कमरे में बंद थी। इसी हफ्ते महिला को प्रेम सिंह के परिवार का एक मोबाइल मिल गया। उसने अपने पिता को फोन कर पूरी जानकारी दी।

पिता ने तत्काल इसकी जानकारी चंदन नगर पुलिस को दी। कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पुलिस राजस्थान से महिला को छुड़ाकर लाई। सपना ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि आरोपी सपना ने अभी तक और कितनी महिलाओं को बेचा है। मामले में देवी सिंह, प्रेम सिंह और राजू पंडित फरार हैं।

 

1 2
No more articles