दोनों युवक घर में घुसे, किशोरी को कपड़े उतारने पर मजबूर किया और फिर टूट पड़े हवस के दरिंदे , पंचकूला के गांव सकेतड़ी में दो लोगों की हवस का शिकार बनी लड़की ने रविवार सुबह घर में फंदा लगाकर जान दे दी। युवती की मौत के बाद ग्रामीणों में रोष है। पुलिस ने दुष्कर्म और आत्महत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जबकि आरोपियों की तलाश जारी है।

मामले के जाच अधिकारी अनंत राम ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता के परिवार और गांव के लोग इंसाफ के लिए एमडीसी थाने में रविवार की शाम को पहुंचे। क्योंकि शिकायत के 15 घटे बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने अभी आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

जानकारी के मुताबिक रविवार सवा तीन बजे दो युवक गांव के एक घर घुसे। दोनों ने घर में मौजूद 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान घर में लड़की के माता-पिता मौजूद नहीं थे। जबकि पीड़िता के दो भाई और एक बहन नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। बाद में वे पीड़िता के रोने की आवाज सुनकर ऊपर के कमरे में गए। घटना के बारे में पीड़िता ने अपने भाई-बहन को बताया कि उसके साथ पतीसा बनाने की फैक्ट्री में कार्यरत एक युवक और उसके एक साथी ने दुष्कर्म किया है। दोनों भाइयों ने आरोपियों का पीछा भी किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। इसके बाद शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए।

 

पड़ोसियों के आने के बाद पीड़िता के छोटे भाई ने सुबह करीब सवा पाच बजे 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद मौके पीसीआर पहुंची।  जानकारी मिलने के बाद दो पुलिसकर्मी फैक्ट्री में तैनात एक वर्कर को पीसीआर में बैठाकर ले गए और पीड़िता के भाई को थाने आने के लिए कहा। वे अपने पड़ोसियों के साथ थाने पहुंचा, जहां पुलिस को पूरी जानकारी दी गई।

लेकिन इसके बाद जब वे करीब सुबह आठ बजे घर पहुंचे तो उसकी बहन फंदे से लटकी मिली। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन वारदात के बाद से सहम गई थी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। हिरासत में लिए गए युवक से आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

No more articles