पड़ोसी ने उसकी पत्नी के साथ की हैवानियत, गुप्तांग में लकड़ी डाल दी , सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंडोपारा सिलफिली निवासी एक विवाहिता को बलपूर्वक अमानुषिक यातना देते हुए गुप्तांग में गंभीर चोट पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के अनुसार दंपती द्वारा उसके पति पर पुत्री के साथ कुछ दिन पूर्व छेड़छाड़ करने का आरोप लगा बलपूर्वक घर ले जाकर घटनाक्रम को अंजाम दिया। महिला शुक्रवार को अपने पति को बुलाने के लिए घर से निकली थी। उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

घर पहुंचे पति ने जब पत्नी को घर में नहीं देखा, तो वह उसे ढूंढते पड़ोसी के घर पहुंचा, यहां उसने रायमुनी पंडो को बेहोश पड़ा देखा। गोद में पत्नी को उठाकर जब वह ले जाने को हुआ तब उसे अमानुषिक यातना की जानकारी मिली। पत्नी की स्थिति खराब देख संजीवनी 108 एक्सप्रेस को इसकी सूचना दी गई थी। महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाकर भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों ने शनिवार को महिला का गहन उपचार किया। घटना की जानकारी परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है।

पीड़िता 25 वर्षीय महिला ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे उसका पति घर में नहीं था। पति को खोजते हुए वह घर के पास ही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास पहुंची और खड़ी होकर पति के आने का राह देख रही थी। पास ही पड़ोसी व उसकी पत्नी अपनी पुत्री के साथ खड़े थे।

इनसे उसने अपने पति के बारे में पूछताछ की तो वे गालीगलौज करने लगे। रायमुनी ने बताया कि उसके पति पर पड़ोसी ने अपनी पुत्री से छ़ेडछाड़ करने का आरोप लगाया और उसे खींचकर अपने घर में ले गए। यहां अमानुषिक यातना देते हुए उसके गुप्तांग में लकड़ी ठूंसने के बाद उसे उसी हाल में छोड़ दिया। लहूलुहान महिला पड़ोसी के घर में ही पड़ी थी।

 

No more articles