जो लड़की के साथ करता था अक्सर गंदी हरकत, उसी के साथ पढ़वाने जा रहे थे निकाह , सोनीपत क्षेत्र के नांगल कलां गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें छेड़छाड़ करने वाले लड़के से नाबालिग की शादी करवाने की कोशिश की जा रही थी। लड़का व लड़की दोनों ही नाबालिग है। निकाह छेड़छाड़ के मामले को निपटाने के लिए कराया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सूचना मिली कि गांव नांगल कलां में नाबालिग का निकाह करवाया जा रहा है। जिस पर कुंडली थाना व जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी भानू गौड़ को मामले से अवगत कराया गया। जिस पर वह अपनी टीम और कुंडली पुलिस के साथ गांव में पहुंच गई। पुलिस ने जाकर लड़की के परिजनों से उसकी जन्म तिथि का प्रमाण पत्र देने को कहा। परिजनों ने जो प्रमाण पत्र पेश किया, उसके आधार पर लड़की की आयु 17 वर्ष मिली। बताया गया था कि लड़की जिस लड़के से निकाह करने जा रही है उसके खिलाफ पहले घर में घुसकर छेड़खानी का मामला दर्ज करा रखा है। जिसके चलते ही उनका निकाह किया जा रहा है। पता लगा कि दोनों पक्षों में मामले में समझौता इसी बात पर किया था कि उनका निकाह कर दिया जाएगा।

सूचना पर जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी कुंडली थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और निकाह रुकवाया। जिस लड़की का निकाह किया जा रहा था वह महज 17 वर्ष की थी और लड़का भी करीब 19 वर्ष का बताया गया है। लड़की का निकाह जिस युवक से किया जा रहा था उसके खिलाफ लड़की ने कुंडली थाना में पहले घर में घुसकर छेड़खानी का मामला दर्ज कराया था। जिसमें दोनों पक्षों का समझौता इसी बात पर हुआ था उनका निकाह कर दिया जाएगा।

No more articles