जब इंसान के दिमाग की सनक हद से पार हो जाए तो उसे हैवान बनने में समय नहीं लगता। मानवता की धज्जियां उड़ाने वाला एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दो अज्ञात लड़कों ने एक घर में घुस कर एक लड़की के साथ उसी की बहनों के सामने बलात्कार किया। मामला एमपी के सिवनी गाँव का है। लड़की अपने साथ हुई इस दरिंदगी को बर्दाश्त नहीं कर पायी और आत्मग्लानि में उसने खुद को आग के हवाले कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के परिजन बाहर गए हुए थे।  घर में नाबालिग बहनें अपनी एक और छोटी बहन के साथ अकेली थीं। इस बीच अचानक धारनाकला निवासी दो युवक लड़कियों के घर में जबरन घुस गए और बहनों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। बददि बहन ने जब इस बात का विरोध किया तो उन लड़कों ने ज़बरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया।

1 2
No more articles