निर्भया गैंगरेप केस में दोषी विनय शर्मा ने देर रात तिहाड़ जेल में आत्महत्या की कोशिश की। ख़बर ये है कि उसने पहले कुछ दवाइयां खाईं और फिर गमछा(तौलिया) गले में बांध कर फांसी लगाने की कोशिश की। विनय को तिहाड़ की 8 नंबर जेल में रखा गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे देख लिया जिसके बाद उसे गंभीर हालत में दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़िए – बेटी के कमरे से आ रही थी अज़ीब आवाजें, दरवाजा खोला तो रह गए दंग

आपको बता दें कि मौत की सजा पा चुके दोषी विनय शर्मा ने पिछले साल जेल में अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की थी, उसने दावा किया था कि जेल में पुलिस और अन्य लोगों ने उस पर हमला किया। इससे पहले मुख्य आरोपी राम सिंह ने भी तिहाड़ में ही आत्महत्या कर ली थी। राम सिंह का शव 11 मार्च 2013 को तिहाड़ जेल के सेल में फंदे से लटका मिला था। राम सिंह की खुदकुशी के बाद जेल प्रशासन पर कैदियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे, वहीं अब विनय की कोशि‍श ने एक बार फिर जेल प्रबंधन को निशाने पर ला दिया है।
16 दिसंबर 2012 को हुए निर्भया सामूहिक दुष्‍कर्म एवं हत्‍या के मामले में अदालत ने छह लोगों को दोषी ठहराया था, जिसमें एक नाबालिग शामिल है।

No more articles