किशोरी को ऐसी बात कही कि वो तुरंत साथ चल पड़ी लेकिन उसे नहीं पता था कि उसका सौदा हुआ है , कटिहार के अमदाबाद थाना के सीज टोला गांव में यूपी के दलालों के हाथ बिकने से नाबालिग बाल-बाल बच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए समीप के दिल्ली दिवानगंज गांव से लड़की को बरामद करते हुए बाढ़, हाथरस जिले (उत्तर प्रदेश) के निवासी नेत्रपाल उसकी पत्नी मनोका देवी सहित स्थानीय सहयोगी दलाल दिल्ली दिवानगंज निवासी संतलाल घटवार को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने पुलिस टीम का गठन कर गुप्त सूचना के आधार पर संतलाल के घर छापा मार लड़की को बरामद कर लिया। लड़की की बरामदगी में स्थानीय सरपंच राम बचन यादव की भी अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि लड़की को यूपी ले जाकर बेचने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।

उन लोगों ने शादी का प्रलोभन देकर सीज टोला निवासी लड़की को बहला फुसलाकर तीन दिन पूर्व दिल्ली दिवानगंज ले जाकर संतलाल के घर रखा गया। लड़की की मां ने अमदाबाद थाना में लड़की के गायब होने का लिखित आवेदन दिया था। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए लड़की को बरामद कर लिया। जानकारी के मुताबिक नेत्रपाल ने लड़की के पिता के परिचित दिल्ली दिवानगंज निवासी संतलाल के सहयोग से नाबालिग को प्रलोभन देकर जाल में फंसाया था। इस एवज में संतलाल को रुपये देने का सौदा पक्का किया गया था।

 

No more articles