शिक्षा को एक सभ्य समाज के लिए आवश्यक तत्व माना जाता है। इसीलिए शिक्षा को हम सभी का अधिकार माना गया है और हो भी क्यों ना यह सभी के लिए बेहद जरुरी है। सरकार भी शिक्षा की दिशा में हर साल अपने कदम मजबूत कर रही है। शिक्षा के लिए लड़को की बजाय लड़कियों को अधिक जागरूक किया जाता है। लेकिन आपने अक्सर समाज के बीच दबी हुई उन लड़कियों या महिलाओं की कहानी भी जरूर सुनी होगी जिन्हे जबरदस्ती जिस्मफिरोशी के धंधे में झोक दिया जाता है या फिर ऐसी महिलाओं के बारे में जिन्हे अपना पेट भरने के लिए वेश्यावृत्ति का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी लड़की ने अपनी पढ़ाई के लिए इस धंधे को अपनाया हो। जी हां वेस्टर्न अफ्रीकन देश सिएरा लियोन में रहने वाली लड़कियों को अक्सर स्कूल की किताबें, युनिफॉर्म और फीस जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने जिस्म को बेचना पड़ता है।

prostitute
जी हां, ऐसा एक देश हैं जहां पर लड़कियां रात को सेक्स करती हैं और इससे मिलने वाले पैसे को सुबह स्कूल में फीस के तौर पर जमा करती हैं। किसी को भी सोचने पर मजबूर करने वाली यह घटना वेस्टर्न अफ्रीकन देश सिएरा लियोन की है। यहां कई लड़कियां ऐसी हैं जो इस तरह का काम कर के अपनी पढाई को पूरा कर रही हैं। शिक्षा पाने के लिए लड़कियों को अपने जिस्म का सौदा करना पड़ रहा है। ये लड़कियां पढ़ना तो चाहती हैं लेकिन किसी भी तरह का पारिवारिक सपोर्ट या पैसे नहीं होने के कारण वो जिस्मफरोशी के धंधे में कूदने को मजबूर हैं।

No more articles