एक लड़की, तीन लड़के, एक कमरे में बंद क्या कर रहे थे….. , कटिहार जिले के पॉश आवासीय इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने सेक्स रैकेट में संलिप्त संचालिका सहित एक लड़की के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में पुलिस ने कमरे से शराब की बोतल, 6 मोबाइल सहित कुछ आपत्तिजनक सामाग्रियां भी बरामद की हैं।

छापामारी में पुलिस ने इस धंधे की कारोबारी एक महिला मीरा देवी, मालदा की एक लड़की और तीन लोगों को धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक ये लोग इंजनीयिर रामेश्वर चौधरी का किराये पर मकान लेकर इस नापाक धंधे को अंजाम दे रहे थे। विनोदपुर  कटिहार का पॉश इलाका  माना जाता है।

गिरफ्तार महिला पश्चिम बंगाल के मालदा की रहने वाली है। इसके अलावा एक और स्थानीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। एक साल पहले भी कटिहार के विजय नगर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था।

कल देर शाम की गई छापेमारी में कटिहार पुलिस ने एसडीपीओ लाल बाबू यादव और नगर इंस्पेक्टर निर्मल कुमार यादवेंदू के नेतृत्व में शहर के सबसे महत्वपूर्ण आवासीय क्षेत्र में गुप्त सूचना पर छापामारी कर देह व्यापार धंधे का भंडाफोड़ किया।

कटिहार पुलिस को किसी ने सूचना दी थी कि शहर के विनोदपुर इलाके में जो शहर का एक महत्वपूर्ण आवासीय क्षेत्र है एक घर में देह व्यापार का धंधा संचालित होता है। एसडीपीओ लाल बाबू यादव ने बिना विलंब किए नगर इंसपेक्टर निर्मल कुमार यादवेंदू, महिला थाना प्रभारी सहित महिला पुलिस कर्मियों को लेकर दिन के लगभग ढाई बजे उक्त घर में छापामारी की।

 

 

No more articles