बहन के ब्वॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर किया दोनों बहनों के साथ गैंग रेप। प्यार में लोग धोखा खा ही बैठते हैं। आपने कई ऐसे मामले देखें और सुने होंगे जिसमे अक्सर लड़के लड़कियों को अपने प्यार में फसाकर अपनी हवस का शिकार बना लेते हैं। ऐसा ही एक मामला झारखंड के चाइबासा के पास चक्रधरपुर में देखने को मिला। जहां बहन के साथ मेला देखने आई लड़की के प्रेमी ने दोस्तों के साथ दोनों से रेप किया। दरअसल जन्माष्टमी के मौके पर लोकल मार्केट चक्रधरपुर में मेला लगता है। जिसमें आने के लिए लड़की का प्रमी कई बार से प्रेमिका को चक्रधरपुर आने की जिद कर रहा था। प्रेमी की बातों में आकर लड़की मेला देखने के लिए उसके साथ राजी हो गई। उसने अपनी चचेरी बहन को भी साथ में आने के लिए राजी कर लिया।

दोनों बहने प्रेमी की बातों में आकर चक्रधरपुर जन्माष्टमी मेला देखने आ गई। मेला देखने के बाद रात 11 बजे लड़का स्कूटी पर बिठाकर दोनों बहनों को लेकर उनके गांव की ओर निकला गया और फिर उसने उस वारदात को अंजाम दिया जिससे लड़कियां बिल्कुल बेखौफ थी। लड़की के प्रेमी ने सुनसान जगह देखकर स्कूटी रोक दी और तभी पीछे से दो बाइक से 5 और लड़के पहुंच गए। सभी ने मिलकर दोनों बहनों के साथ रेप किया। आपको बता दें कि चक्रधरपुर थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।

No more articles