दरिंदों ने लूटी नवाज की बेटी की अस्मत। आए दिन बलात्कार की बढ़ती घटनाएं चिंता का कारण बनी हुई है। भारत में हर रोज ना जाने कितनी लड़कियां किसी के हवस का शिकार बन जाती है। लेकिन इस बार कि घटना भारत की नही बल्कि पाकिस्तान की है। पाकिस्तान से एक दिल दहला देने वाला बलात्कार का मामला सामने आया है। दरअसल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नवाज मुगल की 13 वर्षीय बेटी जब कुरान पाठ के लिए जा रही थी, तभी दो अज्ञात लोगों ने रास्ते से उसे अगवा कर उसके साथ बलात्कार कर अपने नापाक इरादो को अंजाम दिया।

यही नही अपने नापाक इरादो को अंजाम देने के बाद दरिंदों ने उसे जिंदा दफना दिया। दरिंदों ने लडकी को किचड में दफनया था। जब लड़की को होश आया तो उसने आलार्म से संकेत दिया जिसे पास से गुजर रहे एक राहगीर ने सुनकर उसे बाहर निकाला और लडकी के परिवार वालों को सूचित किया। इस घटना के बाद लड़की काफी सहमी हुई है। वही परिवार वालों पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर न्यायालय की शरण ली है।

No more articles