पुलिस ने पकड़ा डिस्को डांसर ठग! जानिए पूरी ख़बर

पुलिस ने पकड़ा डिस्को डांसर ठग! जानिए पूरी ख़बर

source

पुलिस ने पकड़ा डिस्को डांसर ठग। आपने डिस्को डांसर का गाना तो सुना ही होगा लेकिन क्या कभी ऐसा सोचा है की कोई ऐसा ठग होगा डिस्को डांस दिखाकर लोगो को लुटता हो? नहीं तो आज हम मिलवाते हैं आपको हैदराबाद के एक डिस्को डांसर बाबा से जो लोगो को अपना डिस्को डांस दिखा कर लाखों की चपत लगाता है।

हैदराबाद में डिस्को बाबा के नाम से जाना जाने वाला ठग डांस दिखा-दिखाकर अपने शिकार को जाल में फांस लेता था और डिस्को की धुन पर शिकार अपने लाखों रुपये गंवा देता था। शिकार को जब तक अपने लुट जाने का एहसास होता था, ये बाबा रफूचक्कर हो चुका होता था। लेकिन इस बार जब ये पुलिस के हत्थे चढ़ा तो थाने में ही अपने डांस के जलवे दिखाने लगा।

काले जादू का डर दिखाकर लोगों को ठगने वाले 16 ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये ठग शिकार को सोने का बिस्किट देने का लालच देते थे, और बदले में उससे लाखों रुपये ऐंठ लेते थे। लोगों को ठगने का इनका तरीका बेहद हैरतअंगेज होता था। किसी को ये तंत्र-मंत्र का झांसा देते थे तो किसी को डिस्को डांस दिखाकर लूट लेते थे।

1 2 3
No more articles