14 नवंबर को देखोगे या फिर देख पाओगे फिर 2034 में इतना बड़ा चांद , इस कार्तिक पूर्णिमा को एक करिश्मा होगा। इसे 21वीं सदी में धरती से दिखने वाले अद्भुत नजारों की श्रेणी में रखा जा सकता है। धरती के चारों ओर परिक्रमा करने वाला चंद्रमा आगामी  14 नवम्बर को धरती के बेहद नजदीक होगा

पेरिजी का औसत भाग 48,280 किमी (30,000 मील) है। इसके अतिरिक्त जब सूर्य, चंद्रमा और धरती श्रेणीबद्ध होते हैं तो उसे सिजिगी कहते हैं। जिस समय पृथ्वी-चंद्रमा-सूर्य पेरिजी में पड़ जाते हैं और चंद्रमा नजदीक आ जाता है, उस समय इसे सिजिगी कहा जाता है। यह आकार में 14 फीसद बड़ा और 30 फीसद उज्ज्वलता लिए हुए होगा। नासा के मुताबिक चंद्रमा का एलिप्टिकल ऑरबिट होता है, इसलिए इसके एक हिस्से को पेरिजी और दूसरे हिस्से को अपोजी कहा जाता है।

1 2
No more articles