आसमान से गिरकर जमीन पर आ गया चीन का चांद, देखिए वीडियो

चांद

आसमान से गिरकर जमीन पर आ गया चीन का चांद, देखिए वीडियो। चीन के शहर फूजौ में उस समय खौफ का माहौल पैदा हो गया जब ज़मीन पर चांद उतर आया। दरअसल यह चांद एक आर्टिफिशल मून था, जो असल में एक गुब्बारा था। यहां फूजौ शहर में सड़क पर जा रहे कुछ लोग उस समय हैरान रह गए, जब एक विशालकाय चीज अचानक रोड पर आ गिरी। ये गुब्बारा शहर की सड़को पर लुढ़कता हुआ कभी कार तो कभी मोटरसाइकिल के ऊपर से निकल जाता। ये नजारा शहर में आई आंधी के पहले का है, गनीमत रही कि इससे किसी का नुकसान नहीं हुआ वरना इस विशालकाय गुब्बारे को देखकर कोई भी दहशत में आ जाए।

इस विशालकाय गुब्बारे को देखकर हर कोई दहशत में आ गया था। हालांकि थोड़ी देर बाद ही उन्हें समझ आ गया कि यह सिर्फ गुब्बारा है। गनीमत रही कि इस विशालकाय बैलून के कारण किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। दरअसल इस विशालकाय गुब्बारे को 15 सितंबर को मनाए जाने वाले मून फेस्टिवल के लिए तैयार किया जाता है। मगर तेज हवा और तूफान के कारण टूटकर नीचे गिर गया। सड़क पर गिरे इस विशालकाय गुब्बारे को देख लग रहा था मानों असली चांद ही उतर आया हो।

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं-

1 2
No more articles