आपने टीवी पर एक ऐड देखा होगा, एक छोटा सा बच्चा दुकानवाले से बड़बड़ाते हुए बोलता है, घर का सारा काम मुझे ही करना पड़ता है, सफाई भी, शॉपिंग भी ! एक किलो निरमा शुद्ध नमक देना। सच बताइये यह सीन देखकर आप को कैसा लगता है? चौंक जाते हैं ना आप, इतने छोटे से बच्चे को शॉपिंग करते देख कर। अब आप और चौकने वाले हैं क्योंकि आपने अब तक इंसानों को तो शॉपिंग करते हुए देखा होगा लेकिन आपने कभी भी किसी पेंग्विन को शॉपिंग करते बिल्कुल नहीं देखा होगा। यह आपके साथ कोई मजाक नहीं है। आप खुद ही देख लीजिए।

यह कोई आम पेंग्विन नहीं है क्योंकि ये इंसानों से किसी भी मामले में कम नहीं है। ये अपना सारा काम इंसानों की तरह ही करता है। इस पेंग्विन का नाम ‘लाला’ है। ये जापान में रहता है और मजे से सड़क पर घूमता है। ये अपनी जरूरत के लिए खुद शॉपिंग भी कर लेता है। शॉपिंग करने के लिए ये अपने कंधे पर बैग टांग कर दुकान तक जाता है और अपनी मनपसंद मछली खरीद कर खाता है।

एक मछुआरे ने इस पेंग्विन को जख्मी हालत में समुद्र के किनारे देखा। वो इसे घर ले आया और उसकी देखभाल की। जब ये ठीक हो गया तब से वह वहीं रुक गया। पेंग्विन ठंडे क्षेत्रों में रहने वाला जीव है। लेकिन ये अनोखा पेंग्विन जापान के मौसम में भी मस्ती से रहता है।

No more articles