सोशल मीडिया पर इन दिनों जोहान और हैंपस नाम के दो विदेशी छाए हुए हैं। जिनके मुंबई में पान, चाय बेचते तो कभी ऑटो चलाते वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब आप सोच रहे होगे कि भला ये विदेशी मुंबई जैसे शहर में ऐसा काम क्यों कर रहे है तो आइएं अब हम आप को बताते है इन के बारे में। आप को बता दे कि जोहान और हैंपस स्वीडिश एक्टर्स हैं, जो बॉलीवुड में अपना लक आजमाने मायानगरी मुंबई में आए हैं। वे अब तक कई छोटी-बड़ी फिल्म और ऐड में काम कर चुके हैं।

इसे भी पढ़िए- टॉरंट साइट्स खोलना पड़ेगा महंगा, हो सकती है 3 साल की जेल

विदेशी

इन दिनों उनके प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं। जिसमें वे पान, चाय तो कभी सब्जी बेचते नज़र आ रहे हैं। इन वीडियो के जरिए वे महंगाई और मुंबई में टिकने के लिए किस तरह संघर्ष करना पड़ता है, इसके तरीके बताते हैं। जोहान और हैम्पस के मुताबिक स्ट्रगलिंग एक्टर्स को कमाई करने के लिए पान बेचने से लेकर टैक्सी तक चलानी पड़ती है। एक इंटरव्यू में दोनों बताते हैं कि हमें शुरुआत से ही एक्टिंग का शौक था। इसके अलावा हमें इंडियन मूवी के गाने, लव स्टोरी और ड्रामा फिल्में काफी पसंद थी और इसलिए हम इंडिया आ गए। फिर हमने यहां आकर कांफी सारे ऑडिशन देने शुरू किए। काफी रिजेक्शन के बाद आखिरकार हमारा सिलेक्शन हो गया।

इसे भी पढ़िए- ओला कैब दे रहा है ऑटो से भी कम किराये में लग्जरी और आरामदायक सफर का मजा

दोनों कहते हैं कि बॉलीवुड में काम करने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। हमें केवल वही रोल मिलता है जिसमें किसी विदेशी की जरूरत हो। क्योंकि भारत में ज्यादा विदेशी एक्टर नहीं है। अपने फेसबुक के वीडियो के बारे में दोनों बताते हैं कि हमें यहां विदेशी मानकर ऑटो वाले मनमाफिक पैसे लेते थे। इसी से हमें वीडियो का आइडिया आया था।

No more articles