कुछ समय पहले काफी सारी अजीबो गरीब खबरे सुनने में आई थी जिनमें एक महिला ने कुत्ते के साथ सात फेरे लिए थे वहीं दूसरी ओर एक महिला ने घोड़े से ही शादी रचा ली थी। हाल ही में कंबोडिया का एक वाकया सामने आया है जिसमें एक बुजुर्ग महिला ने गाय के बछड़े को अपना पति मान लिया है। दरअसल खिम हैंग नाम की इस महिला की आजकल सोशल मीड‍िया पर काफी चर्चा की जा रही हैं। इतना ही नहीं उनके घर पर भी लोगों की भीड़ हो रही है। लोग उन्‍हें और उनके नए नवेले बछड़े पत‍ि को देखने आ रहे हैं।

दरअसल हुआ ये क‍ि हाल ही में 74 साल की खिम हैंग ने एक बछड़े से शादी रचाई है। इतना ही नहीं वह बछड़े को अपने पत‍ि की तरह ही प्‍यार करती हैं। उसे अपने साथ बेड पर भी सुलाती हैं। वह पूरा द‍िन बछड़े की देखभाल में लगी रहती है। ऐसे में खिम हैंग का यह पत‍ि प्रेम देखकर हर कोई हैरान है। खिम हैंग का कहना है क‍ि‍ उनके पत‍ि टोल खूत इस बछड़े के रूप में वापस उनके पास आए हैं।

इतना ही नहीं उन्‍हें इस बात पर पूरा व‍िश्‍वास भी है क्‍योंक‍ि एक द‍िन उनके पत‍ि की आत्‍मा उनके समीप आई थी। उसने उनसे कहा था क‍ि मैं तुम्‍हारा पत‍ि टोल खूत हूं। इसके बाद वह बछड़ा उनके समीप आया और उनके बालों को सहलाने लगा। इतना ही नहीं उनकी गर्दन को चूमा। इतना ही नहीं यह बछड़ा ब‍िल्‍कुल वैसे ही सीढ़‍िया चढ़ता है जैसे उनके पत‍ि चढ़ते थे। ज‍िससे उन्‍हें भी अहसास हो गया क‍ि यह उनका पत‍ि ही है। सबसे खास बात तो यह है कि‍ वह बछड़े को उसी कमरे में रखती हैं। जि‍समें उनके पत‍ि रहते थे। हालांक‍ि उनके बच्‍चे इस बछडे को अपना प‍िता नहीं मानते हैं।

No more articles